क्रांतिकारी किसान यूनियन का झुंझुनू जिला सम्मेलन संपन्न

21 May, 2023
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता डा दर्शन पाल ने संबोधित किया, देश भर के किसानों को व्यापक एकजुटता के साथ खेती 
किसानी को बचाने के लिए सड़कों पर व्यापक आंदोलन  खड़ा करना होगा।

उक्त विचार संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता डा दर्शन पाल ने व्यक्त किए। वे रविवार को सामुदायिक भवन में क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।  आंदोलन के आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण की तैयारियां जारी है। आज देश किसान, मजदूर, नौजवान, महिला, दलित के अधिकारों एवं सम्मान हनन जोरों पर है। गांव का किसान, जवान और पहलवान सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर है। देश के पसीना बहाने वाले कमेरे देश की लुटेरी कारपोरेट शक्तियों से मुकाबला कर रहे हैं। अपने संबोधन में क्रांतिकारी किसान यूनियन की राज्य टीम से अपील की कि राज्य में संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूत कर राजस्थान की देश में चल रहे किसान आंदोलन में सक्रिय भागीदारी बढाई जाए।

सम्मेलन के दौरान पंजाब के महासचिव गुरमीत सिंह महमा, प्रेस सचिव अवतार सिंह , यूपी प्रभारी शशिकान्त, गंगानगर से राकेश, सुरेशचन्द्र गांधी, अवतार मौरजीवाला, नगेन्द्र चौधरी, डा. हनुमान प्रसाद ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सम्मेलन के दौरान 13 सदस्यीय शेखावाटी जोन कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। संयोजक बजरंग लाल, पोकर सिंह झाझडिया अध्यक्ष, रामनिवास बेनीवाल, प्रह्लाद कुलहरी, कविता मील उपाध्यक्ष, नन्दलाल सचिव, राजेन्द्र मारेवाल सहसचिव, सत्यवीर झाझडिया कोषाध्यक्ष, अरविन्द मूंड मीडिया प्रभारी, शीशराम गुर्जर, मानस व बीरबल खरगवास कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये।

संयुक्त किसान मोर्चा के किसान आंदोलन के दौरान डा दर्शन पाल के प्रथम बार आगमन पर इब्राहीम और युनुस भाटी ने संयुक्त रूप से राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *